छत्तीसगढ़

encounter : सुकमा एनकाउंटर में 5 लाख के ईनामी महिला नक्सली ढेर, बड़ी मात्रा में हथियार बरामद

सुकमा।  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र सुकमा में पुलिस के जवानों ने मुठभेड़ में एक महिला नक्सली को मार गिराया है, सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने बताया कि गादीरास थाना क्षेत्रांतर्गत गुफड़ी एवं पेरमापारा के मध्य जंगल जंगल पहाड़ी में माओवादियों की मौजूदगी की जानकारी के आधार पर सुरक्षाबल ने सर्च ऑपरेशन पर निकली हुई थी। अभियान के दौरान डीआरजी टीम और माओवादियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने एक 5 लाख ईनामी मलांगीर एरिया कमेटी के महिला सदस्य बूस्की नुप्पों को मुठभेड़ में ढेर कर दिया है। घटनास्थल से जवानों ने शव और हथियार बरामद किया है।

मृत नक्सली कई बड़ी वारदातों में शामिल रही है, पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, सुन्दरराज पी. ने माओवादी कैडरों से अपील की कि वे यह यथार्थ स्वीकार करें कि माओवाद समाप्ति के कगार पर है। अब समय आ गया है कि वे हिंसा का मार्ग त्याग कर सरकार की पुनर्वास नीति का लाभ उठाते हुए मुख्यधारा से जुड़ें।

मुठभेड़ में मारे गए माओवादी की पहचान :-

बूस्की नुप्पों अरनपुर जिला दंतेवाड़ा
पद- ACM (मलांगीर एरिया कमेटी )
शासन द्वारा घोषित ईनाम (05 लाख ) के रूप में हुई है।

मुठभेड़ स्थल से बरामद सामग्रियों का विवरण :-

01. 315 बोर रायफल 01 नग
02. 315 रायफल कारतूस 05 नग
03. वायरलेस सेट 01 नग
04. डेटोनेटर 08 नग
05. कोर्डेक्स वायर 10 मीटर लगभग।
06. जिलेटिन रॉड 04 नग
07. पिट्ठू 01 नग
08. बारूद
09. रेडियो
10. बंडा 01 नग
11. नक्सली साहित्य
12. अन्य दैनिक उपयोगी सामग्री।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button