अन्य खबरें

BREAKING : पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, फायरिंग जारी…

बीजापुर : छत्‍तीसगढ़ के बीजापुर जिले के उसूर थाना क्षेत्र से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निलामसराई और धोबे पहाड़ के जंगलों में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो रही है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ आज 22 अप्रैल को सुबह करीब 7 बजे से जारी है। इस बीच दोनों ओर से क्रॉस फायरिंग जारी है।

बताया जा रहा है कि बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के जंगलों में पुलिस जवान सुबह के समय सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच नक्‍सलियों ने अचानक से उन पर हमला कर क्रॉस फायरिंग शुरू कर दी। तुरंत एक्टिव हुए जवानों ने मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई में फायरिंग शुरू कर दी। बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र के धोबे पहाड़ जंगल में पुलिस-नक्‍सली मुठभेड़ चल रही है। जहां से गोलियों की आवाज इतनी तेज है कि उसकी गूंज उसूर कस्बे तक सुनाई दे रही है।

हालांकि अभी तक अधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं इलाके से नक्‍सल के खात्‍मे के लिए जवानों का ऑपरेशन जारी है। इलाके में आए दिन मुठभेड़ से नक्‍सली डरे हुए हैं। सूत्रों से जानकारी मिल रही है कि सुरक्षा बलों की टीम गश्त पर थी, तभी जंगल में नक्सलियों से आमना-सामना हो गया। इस मुठभेड़ में किसी तरह की जनहानि या घायल जवानों की जानकारी अभी सामने नहीं आई है। जल्‍द ही आज देर शाम तक इस पर इनपुट आने वाले हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button