प्रयागराज में यहां 10 जून को लगेगा रोजगार मेला, नौकरी के साथ मिलेगा

प्रयागराज: प्रयागराज के युवाओं के लिए नेशनल और मल्टीनेशनल कंपनियों में रोजगार पाने का बेहतरीन मौका है. खासकर उन अभ्यर्थियों के लिए जो आईटीआई करने के बाद भी अभी तक नौकरी की तलाश में है. आईटीआई के किसी भी ट्रेड से पास अभ्यर्थियों को 10 जून को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र नैनी में कैंपस प्लेसमेंट के जरिए साक्षात्कार के माध्यम से रोजगार दिया जाएगा.
अब तक युवाओं को रोजगार के लिए सिर्फ क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की भर्तियों का इंतजार करना होता था. जिसमें 18 से 40 वर्ष तक के युवाओं को मौका मिलता था. लेकिन इस कैंपस प्लेसमेंट में 18 से 30 वर्ष तक के आईटीआई पास अभ्यर्थियों को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है.
शामिल होंगी ये प्रमुख कंपनियां
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान नैनी में 10 जून 2025 को कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया है. जिसमें छह निजी कंपनियां शामिल होंगी. ये कंपनियां है सीएनएच इंडिया लिमिटेड ग्रेटर नोएडा, टीडीके नेविटसिस प्राइवेट लिमिटेड मानेसर हरियाणा, टीजीपीईएल (टाई मैक्स ग्रुप) पलवल हरियाणा, टेक्स कॉर्प प्राइवेट लिमिटेड गुड़गांव हरियाणा, भारत सीट्स लिमिटेड गुड़गांव/मानेसर हरियाणा और लिवगार्ड एनर्जी टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड मानेसर हरियाणा. जॉब लोकेशन ग्रेटर नोएडा और हरियाणा में होगी. विभिन्न पदों के लिए सेलरी/स्टाइपेंड 13500 से 15388 के मध्य होगी.



