रोजगार
रोजगार मेला आज

कांडी। प्रखंड के पंचायत सचिवालय राजा घटहुआ में सोमवार को कौशल विकास विभाग की ओर से एक दिवसीय गैर आवासीय रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। आयोजित रोजगार मेला में बेरोजगार युवकों -युवतियां, जिनकी उम्र 18-35 वर्ष के बीच का हो भाग ले कर रोजगार पाने के लिए अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। उक्त आशय की जानकारी कौशल विकास केंद्र पलामू के सेंटर मैनेजर शोभित स्नेहिल व राजीव चौबे ने दी। उन्होंने कहा कि सुबह 10 बजे से शुरू होने वाले मेले में इच्छुक लाभार्थी को अपने साथ शैक्षणिक प्रणाम पत्र, आधार कार्ड, दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना जरूरी है।



