रोजगार
30 जून को बलिया में रोजगार मेला:विजन इंडिया-जीएमआर इलेक्ट्रिक में टेक्निशियन और हेल्पर के पदों पर होगी भर्ती

बलिया के जिला सेवायोजन कार्यालय परिसर में 30 जून 2025 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। विजन इंडिया-जीएमआर इलेक्ट्रिक प्राइवेट लिमिटेड में विभिन्न पदों पर भर्तियां की जाएंगी।
कंपनी में टेक्निशियन और हेल्पर के पदों पर कैंपस चयन होगा। इसमें हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, आईटीआई इलेक्ट्रिशियन, डिप्लोमा और स्नातक उत्तीर्ण उम्मीदवार भाग ले सकते हैं। चयन साक्षात्कार के माध्यम से किया जाएगा।
जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि मेले में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों का रोजगार संगम पोर्टल पर पंजीकरण अनिवार्य है। उम्मीदवारों का चयन भी इसी पोर्टल के माध्यम से किया जाएगा।



