अंतर्राष्ट्रीय

पीएम मोदी के मुरीद हुए एलन मस्क के पिता एरोल मस्क

नेशनल डेस्क: टेस्ला के मालिक और दुनिया के सबसे चर्चित उद्योगपतियों में शुमार एलन मस्क के पिता एरोल मस्क इन दिनों भारत दौरे पर हैं। उनका यह दौरा पांच दिन का है और वह 6 जून तक भारत में रहेंगे। इस दौरान वह राजधानी दिल्ली, हरियाणा और अयोध्या का दौरा करेंगे। एरोल मस्क ने भारत आने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की खुलकर तारीफ की और उन्हें दुनिया के बेहतरीन नेताओं में से एक बताया। भारत यात्रा के दौरान IANS से बातचीत में एरोल मस्क ने कहा, “मैं सोचता हूं कि पीएम मोदी एक शानदार नेता हैं। मौजूदा समय में वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ नेताओं में से एक हैं।” उनके इस बयान ने यह साफ कर दिया कि वैश्विक स्तर पर पीएम मोदी की छवि कितनी मजबूत होती जा रही है। एरोल मस्क का यह भी मानना है कि भारत सही दिशा में आगे बढ़ रहा है और इसकी एक बड़ी वजह पीएम मोदी की नेतृत्व शैली है।

एलन मस्क और पीएम मोदी की ‘केमिस्ट्री’ पर भी बोले पिता

जब एरोल मस्क से पीएम मोदी और एलन मस्क के संबंधों को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, “बहुत बढ़िया केमिस्ट्री है। पीएम मोदी को भारत के हितों का ध्यान रखना है और एलन को टेस्ला के हितों का। ऐसे में दोनों मिलकर कुछ ऐसा करेंगे जो भारत और टेस्ला दोनों के फायदे में होगा।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि वह एक निजी व्यक्ति के तौर पर अपनी बात रख रहे हैं, क्योंकि टेस्ला एक सार्वजनिक कंपनी है।

टेस्ला के भारत में आने को बताया शानदार विचार

भारत सरकार की नई इलेक्ट्रिक वाहन नीति और टेस्ला के भारत में प्रवेश पर भी एरोल मस्क ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, “यह एक बहुत अच्छा विचार है। चीजों को जटिल बनाने की बजाय आसान बनाना चाहिए, खासकर उन लोगों के लिए जो पहले से ही दुनिया को बेहतर बनाने की कोशिश कर रहे हैं।” एरोल मस्क का मानना है कि नई तकनीक, इलेक्ट्रिक कारें और नए उपकरण भारत में आने चाहिए और सरकार को उन्हें हर संभव सहयोग देना चाहिए।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button