छत्तीसगढ़

हाथियों का हमला जारी, एक की मौत, दूसरे ने भागकर बचाई जान

बलरामपुर। रामचंद्रपुर वन परिक्षेत्र के अनिरूद्धपुर गांव में हाथी ने घर के अंदर घुसकर दो लोगों पर हमला कर दिया. इस घटना में एक बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहा. हाथियों ने घर को भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है.

मामले में धमनी वन परिक्षेत्र के रेंजर अजय वर्मा ने बताया कि एक जंगली हाथी क्षेत्र में लगातार आतंक का पर्याय बना हुआ है. गांव में मुंनादी कर दी गई है कि लोग सावधान रहें. उन्होंने बताया कि अनिरूद्धपुर की घटना को देखने वह स्वयं गए थे. जहां मृतक के परिजनों को 25000 की सहायता राशि प्रदान की गई है और नुकसान का आकलन वन विभाग कर रहा है. बता दें कि बलरामपुर जिले में हाथियों का आतंक जारी है. एक सप्ताह में हाथियों के हमले से यह दूसरी मौत है. हाथियों के आतंक से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button