मध्यप्रदेश

कड़कड़ाती ठंड में उपभोक्ताओं को बिजली बिल मारेगा झटका, इलेक्ट्रिसिटी डिपार्टमेंट कर रहा तैयारी

 मध्य प्रदेश में महंगाई पहले ही चरम पर है। पेट्रोल-डीजल के साथ गैस के दाम पहले ही बढ़े हुए है। अब बिजली बिल भी जेब पर भार डालने की तैयारी कर रहा है। बिजली विभाग 4 रुपए यूनिट बिल में बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। क्या ऊर्जा मंत्री के वादे का नहीं होगा कोई असर।

मध्य प्रदेश में बिजली के बिल एक बार फिर ‘करंट’ मारने वाले हैं। प्रदेश की तीनों विद्युत वितरण कंपनियों ने बिजली के दाम बढ़ाने की तैयारी कर ली है। साल 2024-25 के लिए प्रति यूनिट 3 रुपए 86 पैसे बढ़ाने की तैयारी कर रही है। बिजली बिल बढ़ाने के पीछे कंपनी ने घाटा बताया है। कंपनी ने लगभग 1,837 करोड़ का घाटा बताकर 3.86 रुपए प्रति यूनिट बढ़ाने का पूरा प्लान तैयार किया है।साल 2024-25 के लिए नए टैरिफ को लेकर विद्युत नियामक आयोग में याचिका लगाई है।

एडवोकेट राजेंद्र अग्रवाल ने याचिका में प्रत्यक्ष रूप से सुनवाई का अवसर मांगा गया है। याचिका में कहा गया कि वास्तविक सत्यापन हुआ तो बिजली के दाम बढ़ने के बजाए घटेंगे। 29 जनवरी को नियामक आयोग में इस मामले की सुनवाई है। अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि बिजली कंपनियों ने पिछले 12 साल में 85 प्रतिशत तक बिजली के दाम बढ़ा दिए है। घरेलू और कृषि उपभोक्ता भी परेशान हैं।

12 सालों में 1 यूनिट की कीमत बढ़ी इतनी

आपको बता दें कि घरेलू बिजली पिछले 12 साल में एक यूनिट 4.07 रुपये प्रति यूनिट से बढ़कर 6.49 रुपये तक पहुंच चुकी है। हालांकि 100 रुपये में 100 यूनिट बिजली सब्सिडी की वजह से उन पर बढ़े दाम का असर न के बराबर होगा। सबसे ज्यादा मुश्किल मध्यमवर्गीय परिवारों को होगी, जिनकी मासिक खपत औसत 150 यूनिट से ऊपर होती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button