राष्ट्रीय

एग्जिट पोल पर सख्त हुआ चुनाव आयोग, 19 अप्रैल से इस तारीख तक लगा बैन

नई दिल्ली |लोकसभा चुनाव के तीन चरण संपन्न होने के बाद चुनाव आयोग ने एग्जिट पोल को लेकर एक नया आदेश जारी किया है। चुनाव आयोग ने किसी भी तरह के एग्जिट पोल के आयोजन तथा प्रसारण पर 19 अप्रैल 2024 से 01 जून 2024 की शाम 6 बजकर 30 मिनट तक बैन लगा दिया है।

भारतीय निर्वाचन आयोग ने इस अवधि में लोकसभा चुनाव के संदर्भ में किसी भी तरह के एग्जिट पोल का आयोजन करने तथा प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया द्वारा इसके परिणाम को बताने पर प्रतिबंध लगा दिया है। चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना जारी कर स्पष्ट किया है कि लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 126 (1) (ख) के तहत एग्जिट पोल पर बैन रहेगा।

दरअसल, लोकसभा क्षेत्रों में मतदान की समाप्ति के 48 घंटों की अवधि के दौरान किसी भी इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में एग्जिट पोल या किसी अन्य मतदान सर्वेक्षण के परिणामों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध रहेगा।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button