छत्तीसगढ़

हाथियों के हमले से बुजुर्ग दंपत्ति घायल,घायलों का अस्पताल में इलाज जारी, गांवों में अलर्ट जारी

 सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ वन मंडल के गोमर्डा परिक्षेत्र में हाथियों के दल ने महुआ खाकर मदमस्त होकर बगबंध गांव में ग्रामीण के आवास को ढहा दिया. हाथियों के इस हमले में बुजुर्ग दंपत्ति घायल हो गए हैं. घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है.

जानकारी के अनुसार, गोमर्डा परिक्षेत्र में 25 हाथियों का दल भ्रमण कर रहा है. बीती रात हाथियों के दल ने बगबंध गांव में जमकर उत्पात मचाया. वहीं एक मकान में बोरियों में रखे महुआ खाकर हाथी मदमस्त हुए और ग्रामीण के घर को ढहा दिया. इस घटना की सूचना पर हाथी मित्र दल और रेंजर अजय टीम के साथ मौके पर पहुंचे. जिसके बाद हाथियों को खडेड़ा और घायल बुजुर्ग दंपत्ति चैतराम बारिहा और ननकी दाई को उपचार के लिए बरमकेला अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज जारी है. वहीं पीड़ितों को वन विभाग की ओर से 5 हजार रुपये की सहायता राशि तत्काल दी गई. वन अधिकारियों ने जंगल क्षेत्र से सटे गांवों के लोगों से महुआ घर में नहीं रखने की अपील की है. ताकि वे हाथियों से सुरक्षित रह सकें. बता दें कि सारंगढ़-बिलाईगढ़ में पिछले एक वर्ष से 25 जंगली हाथियों का झुंड डेरा जमाए हुए है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button