राजनीति

ध्वजारोहण को लेकर एकनाथ शिंदे सेना को जोर का झटका, रायगढ़ में अदिति तटकरे तो नासिक में गिरीश महाजन फहराएंगे तिरंगा

मुंबई: देश के 79 वें स्वतंत्रता दिवस पर राज्य में सत्ता संघर्ष देखने को मिला। सोमवार को जारी आदेश के तहत रायगढ़ जिले में अदिति तटकरे और नासिक में गिरीश महाजन ध्वजारोहण करेंगे। इसे शिंदे सेना को जोर का झटका माना जा रहा है। माना जा रहा है कि शिंदे गुट को पालकमंत्री पद के लिए चल रही जद्दोजहद में अपेक्षित सफलता नहीं मिली है। मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक में यह मामला शिंदे सेना उठा सकती है।

महागठबंधन में शीत युद्ध
पालक मंत्री पद को लेकर महागठबंधन में शीत युद्ध एक बार फिर सामने आ गया है। रायगढ़ के पालक मंत्री का पद पाने के लिए संघर्ष कर रहे शिंदे गुट के मंत्री भरत गोगावाले को स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण का अवसर नहीं मिला। इससे शिंदे गुट के विधायकों में गहरी नाराजगी है। सरकार ने रायगढ़ में अदिति तटकरे और नासिक में गिरीश महाजन द्वारा ध्वजारोहण का निर्णय लिया है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने हाल ही में दिल्ली दौरे के जरिए राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की थी, लेकिन मुख्यमंत्री के अधीन सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा घोषित ध्वजारोहण सूची ने शिंदे गुट को बड़ा झटका दिया है।

किसका नाम लिस्ट में नहीं?

ध्वजारोहण कार्यक्रम में बीजेपी, शिंदे सेना और अजित पवार गुट के एक-एक कैबिनेट मंत्री को किसी भी जिले का ध्वजारोहण करने का अवसर नहीं मिला। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार, बीजेपी के कैबिनेट मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, अजित पवार गुट के बाबासाहेब पाटिल और शिंदे गुट के भरतशेठ गोगावले का नाम सूची में नहीं है। इसके साथ ही, महायुति में शामिल तीनों दलों के एक-एक राज्य मंत्री को भी यह अवसर नहीं मिला। इनमें बीजेपी की माधुरी मिसाल, शिंदे गुट के योगेश कदम और अजित पवार गुट के इंद्रनील नाइक शामिल हैं। इस निर्णय ने राजनीतिक गलियारों में कई चर्चाओं को जन्म दे दिया है।

फडणवीस कहां करेंगे ध्वजारोहण?

सूची के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मुंबई स्थित मंत्रालय में ध्वजारोहण करेंगे, जबकि राज्यपाल पुणे में मौजूद रहेंगे। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को अपने ठाणे जिले में ध्वजारोहण करने का अवसर मिला है, जबकि अजित पवार बीड में तिरंगा फहराएंगे।

कौन से जिले में कौन ध्वजारोहण करेगा
कोंकण प्रभाग
ठाणे: एकनाथ शिंदे
रायगढ़: अदिति तटकरे
मुंबई उपनगर: आशीष शेलार
रत्नागिरी: उदय सामंत
सिंधुदुर्ग: नितेश राणे

मराठवाडा विभाग
बीड: अजित पवार
जालना: पंकजा मुंडे
नांदेड़: अतुल बचाओ
लातूर: शिवेंद्र सिंह भोसले
हिंगोली: नरहरि जिरवाल
छत्रपति संभाजीनगर: संजय शिरसाट
धाराशिव: प्रताप सरनाईक
परभणी: मेघना सकोरे-बोर्डीकर

विदर्भ क्षेत्र
नागपुर: चन्द्रशेखर बावनकुले
गोंदिया: छगन भुजबल
अमरावती: दादाजी भुसे
यवतमाल: संजय राठौड़
चंद्रपुर: अशोक उइके
वाशिम:दत्तात्रय भरणे
भंडारा: संजय सावकारे
बुलढाणा: मकरंद जाधव (पाटील)
अकोला: आकाश फुंडकर
गढ़चिरौली: आशीष जयसवाल
वर्धा: पंकज भोयर

पश्चिमी महाराष्ट्र प्रभाग
अहमदनगर: राधाकृष्ण विखे-पाटिल
सांगली: चंद्रकांत पाटिल
कोल्हापुर: प्रकाश आबिटकर
सतारा: शंभूराज देसाई
सोलापुर: जयकुमार गोरे

उत्तरी महाराष्ट्र प्रभाग
नासिक: गिरीश महाजन
जलगांव: गुलाबराव पाटिल
धुले: जयकुमार रावल
नंदुरबार: माणिकराव कोकाटे

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button