छत्तीसगढ़

जंगल में सर्चिंग के दौरान सुरक्षाबलों ने एक इनामी नक्सली समेत पांच माओवादियों को पकड़ा

बीजापुर। डीआरजी व थाना गंगालूर की संयुक्त टीम ने एक लाख का इनामी माओवादी समेत पांच नक्सलियों को पकड़ा है।

दरअसल जिले में चलाए जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत क्षेत्र में सघन सर्चिंग के दौरान थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत मेटापाल,पुसनार के जंगलों में डीआरजी व थाना गंगालूर की संयुक्त टीम निकली थी। इस दौरान पुलिस को देख माओवादी जंगलों में छिपते व भागते नजर आए, जहां पुलिस ने एक लाख के इनामी जनताना सरकार अध्यक्ष समेत कुल पांच माओवादियों को गिरफ्तार किया। पकड़े गये माओवादी लंबे समय से माओवादी संगठन में सक्रिय रूप से कार्यरत थे। पकड़े गए माओवादी क्षेत्र मे मार्ग अवरुद्ध करने, IED ब्लास्ट करने, फायरिंग, हत्या,लूट, डकैती, आगजनी जैसे घटना मे शामिल थे। पकड़े गए माओवादियों के विरुद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमाण्ड पर न्यायालय पेश किया गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button