खेल

प्रैक्टिस के दौरान एमएस धोनी को आया गुस्सा, मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी बैट लेकर मारने दौड़े!

मुंबई: महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेटिंग वर्ल्ड में कैप्टन कूल के नाम से जाना जाता है। धोनी को बहुत देखा गया है कि वह गुस्सा हुए हैं या फिर अपना आपा खोए हैं, लेकिन आईपीएल 2025 के बीच में उनकी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स ने धोनी का एक ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर यकीन नहीं होगा। दरअसल यह वीडियो मुंबई के वानखेड़े क्रिकेट स्टेडियम का है। जहां मुंबई इंडियंस के खिलाफ धोनी प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं।

इस वीडियो में एमएस धोनी के साथ मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी दिख रहे हैं। ये वही दीपक चाहर हैं जो इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स का ही हिस्सा थे, लेकिन आईपीएल 2025 के लिए सीएसके ने ना तो उन्हें रिटेन किया और ना ही मेगा ऑक्शन में खरीदा, लेकिन मुंबई इंडियंस की टीम ने अपने स्क्वाड में शामिल किया है।

एमएस धोनी के साथ मजाक करते हुए दिखे चाहर
बता दें कि सीएसके ने धोनी का जो वीडियो शेयर किया है उसमें दीपक चाहर उनसे मजाक करते हुए दिख रहे हैं। दीपक चाहर के इस मजाक से धोनी ने अचना उनको बैट लेकर मारने आ जाते हैं, लेकिन फिर तुरंत जाते हैं और दोनों में बातचीत होने लगती है। धोनी और दीपक चाहर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है।

ऐसे पहली बार नहीं है जब धोनी और दीपक चाहर का यह मजाक देखने को मिला है। इस सीजन में मुंबई इंडियंस और सीएसके के मैच के दौरान भी जब धोनी बल्लेबाजी के लिए उतरे थे, दीपक चाहर ने मजाक में उनको ट्रोल किया था। बता दें कि दीपक चाहर और धोनी के बीच एक दोस्ताना रिश्ता है। चाहर धोनी को अपने बड़े भाई के साथ-साथ दोस्त भी मानते हैं। यही कारण है कि दोनों के बीच खूब मस्ती देखने को मिलती है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button