छत्तीसगढ़

दुर्ग के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने किया पदभार ग्रहण,

दुर्ग: छत्तीसगढ़ में आईएएस अधिकारियों के तबादले की सूची जारी होने के बाद दुर्ग जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना पदभार ग्रहण कर लिया है. अभिजीत सिंह, छत्तीसगढ़ कैडर के 2012 बैच के आईएएस ऑफिसर हैं. वह इससे पहले कांकेर और नारायणपुर में भी कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने की अधिकारियों से मुलाकात: ऋचा प्रकाश चौधरी को डेपुटेशन में दिल्ली में बुलाए जाने के बाद जिले के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने आज अधिकारियों से मुलाकात किया और कलेक्ट्रेट के विभिन्न दफ्तर का जायजा लेकर जानकारियां लीं.

समस्याओं के निराकरण पर फोकस: दुर्ग के नए कलेक्टर अभिजीत सिंह ने अपनी प्राथमिकताएं भी गिनाईं. उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं का निराकरण करने में फोकस रहेगा ताकि उन्हें अधिक से अधिक सुविधाएं मिल सकें.

पेयजल समस्या पर गंभीर: अभिजीत सिंह ने गर्मी में पेयजल की किल्लत को लेकर कहा कि अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और पेयजल समस्याओं को दूर किया जाएगा. दरअसल गर्मियों के दिनों में दुर्ग भिलाई में पानी की भारी किल्लत होती है. गर्मियों में हैंडपंपों और कुएं का जलस्तर भी नीचे चला जाता है. जल स्तर के नीचे जाने से पानी की दिक्कत होने लगती है.

धमतरी के नए कलेक्टर अबिनाश मिश्रा: 2018 बैच के आईएएस अबिनाश मिश्रा ने गुरुवार को धमतरी जिले के 20 वें कलेक्टर के तौर पर पदभार ग्रहण किया. अबिनाश मिश्रा मूलतः ओडिशा के बरगढ़ के रहने वाले हैं. 2 जुलाई 1992 को जन्मे अबिनाश मिश्रा के माता-पिता दोनों शिक्षक हैं. अबिनाश मिश्रा ने आईआईटी खड़गपुर से मैकेनिकल में बीटेक किया है. बीटेक करने के बाद वो दिल्ली प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए चले गए और अपने चौथे प्रयास में यूपीएससी क्रैक किया. ऑल इंडिया रैंक में उन्होंने 65 वां स्थान प्राप्त किया, उनकी पहली ज्वाइनिंग 27 अगस्त 2018 को आईएएस के रूप में छत्तीसगढ़ में हुई.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button