मनोरंजन

Dunki Box Office Day 17 Report: ट्रैक पर लौटी शाह रुख खान की ‘डंकी’, 17वें दिन कमाई में लगाई लंबी छलांग

मनोरंजन डेस्क |रिलीज का तीसरा शनिवार शाह रुख खान स्टारर ‘डंकी’ के लिए राहत की सांस लेकर आया है। बीते दिनों से लगातार कमाई के मामले में गिरावट हासिल करने वाली ‘डंकी’ के कलेक्शन में एक बार फिर से सुधार देखने को मिला है,

जिसका अंदाजा आप ‘डंकी’ के 17वें दिन के बॉक्स ऑफिस कारोबार के जरिए आसानी से लगा सकते हैं। ऐसे में एक नजर डायरेक्टर राजकुमार हिरानी की ‘डंकी’ के 17वें दिन की कमाई पर डालते हैं।

‘डंकी’ ने 17वें दिन कमाए इतने करोड़
नए साल के बाद से इस पूरे सप्ताह शाह रुख खान की फिल्म ‘डंकी’ का हाल कमाई के मामले में बेहद सुस्त रहा। सोमवार के बाद से हर दिन लगातार इस फिल्म का कारोबार धड़ाम से नीचे गिरते देखा गया, जिससे ‘डंकी’ का टोटल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी प्रभावित हुआ। ऐसे में अब रिलीज के 17वें दिन ‘डंकी’ की कमाई एक बार से ट्रैक पर लौटती हुई नजर आ रही है।

सैकनिल्क के अर्ली ट्रेड के अनुसार रिलीज के तीसरे शनिवार को शाह रुख खान की ‘डंकी’ ने 3.50 करोड़ का अनुमानित बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है। शुक्रवार के लिहाज से शनिवार को इस मूवी की कमाई में करीब 1.25 करोड़ का इजाफा हुआ है, पिछले दिनों के खराब प्रदर्शन के हिसाब से ‘डंकी’ के लिए ये कारगार साबित हुआ है।

शाह रुख खान की टॉप-5 मूवीज में ‘डंकी’
बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन का इनाम ‘डंकी’ को मिला है। अब ये फिल्म शाह रुख खान की फिल्मी करियर की उन टॉप-5 मूवीज में शामिल हो गई है, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कलेक्शन के मामले में गर्दा उड़ाया है।

फिल्म कलेक्शन
जवान 643 करोड़
पठान 543 करोड़
चेन्नई एक्सप्रेस 227 करोड़
डंकी 212 करोड़*
दिलवाल 148 करोड़


Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button