छत्तीसगढ़

घर में अकेली रहने वाली महिलाओं को शिकार बनाने वाले गूंगा सीरियल किलर गिरफ्तार

रायपुर।  आखिरकार साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से गूंगा सीरियल किलर तेजराम उर्फ कोंदा को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गूंगा सीरियल किलर जो घर में अकेली रहने वाली महिलाओं को अपना शिकार बनाता था। उसने दो महिलाओं की बेरहमी से हत्या की।

एसपी विजय अग्रवाल ने बताया कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में अंधे कत्ल के दो मामलों का पर्दाफाश लवन पुलिस ने किया है। दोनों मामलों में साइन लैंग्वेज विशेषज्ञों की मदद से पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी तेजराम उर्फ कोंदा ने एक सीरियल किलर की भांति दोनों महिलाओं की हत्या करना स्वीकार किया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पहला मामला 29 मई 2020 को प्रार्थी रामायण पटेल निवासी ग्राम भालूकोना ने थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी भतीजी अनुपम बाई अपने घर में अकेली रहती थी कि 29 मई 2020 को सुबह 7.30 बजे सूचना मिली कि मृतिका अनुपमा बाई का शव महानदी किनारे एक पेड़ की डंगाल में मृत पड़ी है। इसकी सूचना पर लवन थाने के पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंची।

पुलिस बल ने घटनास्थल का सूक्ष्मतापूर्वक निरीक्षण किया। इसमें मृतिका का शरीर पेड़ डंगाल में लेटा हुआ तथा पैर जमीन में था, कपड़ा बिखरा हुए थे, सिर पर काफी चोट लगी थी। शव पूरी तरीके से खून से लथपथ था। पास में ही खून लगा एक सूखी लकड़ी भी पड़ी मिली। प्रथम दृष्टया किसी अज्ञात व्यक्ति ने इसी सूखी लकड़ी से मारपीट कर मृतका की हत्या किया जाना और शव को पेड़ में लटका देना प्रतीत हो रहा था। रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 345/2020 धारा 302 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। दूसरा मामला 13 मार्च 2023 को प्रार्थी किशन यादव निवासी ग्राम भालूकोना ने थाना लवन में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव के पनखट्टी तालाब पार स्थित मंदिर के पास गौरी बाई यादव उम्र 56 साल निवासी ग्राम भालूकोना का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर लवन थाने के पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पहुंचा। पुलिस बल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, जिसमें पाया गया की मृतिका घर में अकेली रहती थी। मृतिका के सिर, चेहरा में किसी अज्ञात व्यक्ति ने मारकर चोट पहुंचाया, जिसमें से खून निकला हुआ था। साथ ही शव को घसीटने का निशान भी दिख रहा था। इस दौरान घटना स्थल में मिले महत्वपूर्ण साक्ष्यों, खून लगा लकड़ी का टुकड़ा, एक लोहे का हंसिया आदि विधिवत जब्त किया। रिपोर्ट पर महिला की हत्या करने वाले अज्ञात आरोपी के विरुद्ध थाना लवन में अपराध क्र. 212/2023 धारा 302 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button