छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से दो गाँव को मिली जल संकट से मुक्ति: बुझी पहाड़ी कोरवा बस्ती लोटापानी की प्यास, राष्ट्रीय जल जीवन मिशन के तहत पानी आपूर्ति हुई शुरू

रायपुर, 16जनवरी 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के पहल के बाद दो गांवों में पेयजल आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
गौरतलब है कि जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा क्षेत्र लोटापानी गाँव, ग्राम पंचायत गड़ाकटा के इस आश्रित बस्ती में 80 कोरवा परिवार निवास करते है, इन कोरवाओं ने शनिवार 13 जनवरी को बगिया स्थित सीएम निवास पहुंचकर गाँव मे जल संकट की समस्या से अवगत कराया था। ग्रामीणों का कहना था कि बस्ती मे कुआ और तालाब की स्थिति सही नहीं है और जल जीवन मिशन के अंतर्गत स्थापित पानी टंकी से भी पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, इससे स्थानीय ग्रामीणों को एक एक बाल्टी पानी के लिए भटकना पड़ रहा था। ग्रामीणों ने गर्मी के दिनों मे समस्या गहराने की आशंका जतायी थी, कोरवाआंे की समस्या को गंभीरता से लेते हुए, सीएम निवास बगिया ने कलेक्टर को तत्काल, लोटापानी गाँव की समस्या को दूर करने का निर्देश दिया। निर्देश पर कलेक्टर ने लोटापानी गाँव मे बंद पड़े पानी टंकी को चालू कराया। पानी की समस्या सुलझने से लोटापानी की निवासियों को राहत की सांस ली हैँ। ग्रामीणों ने गांव में पेयजल आपूर्ति बहाल हो जाने पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार जताया है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button