छत्तीसगढ़

तांत्रिक के कारण महिला ने 18 लाख डकैती की लिखाई झूठी रिपोर्ट, पुलिस जांच में हुआ खुलासा

, रायपुर। गुढ़ियारी इलाके में तांत्रिक के कारण महिला ने 18 लाख डकैती की लिखाई झूठी रिपोर्ट, पुलिस जांच में हुआ खुलासा. दरअसल, एक तांत्रिक ने महिला के पति-पत्नी के आपसी विवाद का फायदा उठाकर अनुष्ठान के नाम पर 30 लाख रुपए की मांग की. तांत्रिक ने महिला को डराया कि उसके पति द्वारा किए जा रहे एक बड़े अनुष्ठान के कारण उसके दोनों बच्चों और उसकी मौत हो जाएगी. महिला ने तांत्रिक के कहने पर पहले ही अपने पति के पैसे और जेवर तांत्रिक को दे दिए और फिर डकैती की झूठी शिकायत पुलिस में कर दी.

बता दें कि इस मामले में आरोपी तांत्रिक विजय पांडेय को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उसके पास से 14 लाख रुपए नकद और जेवर जब्त किए हैं. तांत्रिक के खिलाफ अवैध वसूली की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है. CSP उरला मणिशंकर चंद्रा के मुताबिक महिला ने पुलिस को बताया कि रात 3 बजे चार चोर, काले कपड़े पहने और एक 6 फीट लंबा, घर में घुसे. उन्होंने उसे बांधकर सारे पैसे और जेवर लूट लिए. महिला का कहना था कि वह और बच्चे एक कमरे में सो रहे थे, जबकि पति दूसरे कमरे में था.

इसके बाद टीम ने जब घटना स्थल पर जाकर जांच की, तो परिवार के बयान और घटनास्थल की जानकारी मेल नहीं खा रही थी. डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाने के बाद भी जब कुछ पता नहीं चला तो पुलिस ने दोंनो पति-पत्नी से सख्ती से पूछताछ की, जिसमें पता चला की महिला ने ही तांत्रिक को पैसे दिए थे. आस-पड़ोस के लोगों के अनुसार, पति-पत्नी में अक्सर अनबन होती रहती थी. तांत्रिक विजय पांडेय ने इसी अनबन का फायदा उठाकर महिला को भड़काया और झूठी डकैती की साजिश रची. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने प्राप्त रकम से दो नई स्कूटी खरीदी, जो उसने अपने परिवार के नाम पर खरीदी थी. इन गाड़ियों को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button