छत्तीसगढ़

प्रापर्टी के लालच में पत्नी ने दो ब्वॉयफ्रेंड से पति और ससुर पर तलवार से हमला कराया, तीन आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर। व्यवसायी के घर रात में घुसकर तलवार से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी को इसमें मुख्य आरोपी व्यवसायी की पत्नी निकली. प्रापर्टी के लालच में पत्नी ने ही दो बॉयफ्रैंड्स के साथ मिलकर पति और ससुर पर तलवार से हमला कराया, पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. मामला जयनगर थाना क्षेत्र लटोरी पुलिस चौकी का है. मामले में अपराध दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी.

घटना के संबंध में बताया जाता है कि 25 जून की रात संजय अग्रवाल का परिवार खा-पीकर सो गया था. रात्रि करीब 1.15 बजे 2 अज्ञात व्यक्ति घर में घुसे तब उनकी आहट और टार्च की रौशनी से संजय का नींद खुला. जब संजय ने उठकर कहा तभी उसपर एक व्यक्ति ने तलवार से प्राण घातक हमला कर दिया. हमला के बाद आवाज सुनकर उसके पिता सुभाष अग्रवाल भी सामने आए तो आरोपियों ने हमला कर दिया. जिससे घर में चीख पुकार मची तो पास के फौजी ढाबा से कुछ लोग आए. वहीं हमलावर दोनों व्यक्ति वहां से भाग गए.

मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने संदेही व्यवसायी की पत्नी सुनीता अग्रवाल, जगेश्वर चौधरी और मिथलेश चौधरी को पकड़ा. पूछताछ पर सुनीता अग्रवाल ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिलाओं के साथ संबंध था जिस कारण उसे ऐसा करने से मना करती थी. इसी बात पर दोनों का विवाद होता था. इसी बीच महिला का जगेश्वर और मिथलेश से परिचय हुआ और दोनों को बॉयफ्रेंड बना लिया. इसके बाद तीनों ने मिलकर साजिश रची. महिला ने दोनों को बताया कि पति घर में बहुत पैसा रखा है, घर वालों को मारकर पैसा चोरी कर ले जाएंगे और मिलकर बंटवारा करने की बात कही. इस दौरान 25-26 जून की दरम्यिानी रात्रि को कॉल कर महिला दोनों को बुलाई और जगेश्वर व मिथलेश ने इस घटना को अंजाम दिया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button