छत्तीसगढ़

पति-पत्नी की अनबन में नन्हीं बच्ची घर में ही जल गई

रायपुर.  बीती रात घरघोड़ा ब्लॉक के कमतरा गांव में घटी एक घटना से पूरे गांव का दिल दहल गया. वजह रात में पत्नी से अनबन के बाद पति ने मां-बेटी को घर में आग लगाकर जला दिया. यह घटना इतनी भयावह थी कि लोग देख भी नहीं पा रहे थे. मां- बेटी का शव पूरी तरह राख में तब्दील हो गई थी. पुलिस दोनों मृतक का केवल राख चुन रही थी. इस घटना ने गांव वालों को पूरी तरह से झकझोर दिया है. घटना की सबसे दुखद पहलू यह है कि पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन ने बिना दुनिया देखे 18 महीने के एक नन्हीं और मासूम बच्ची की घर में ही चिता जल गई. जांच में पहुंची पुलिस को मौके से केवल राख ही मिली. कमतरा के ग्रामीणों के बताए अनुसार लंबे समय से पति सुरेश गुप्ता और पत्नी चांदनी गुप्ता के बीच अनबन चल रही थी. इस वजह से पत्नी अपने मायके में ही रह रही थी. जिस रात पति ने इस घटना को अंजाम दिया उस दिन सुबह ही सामाजिक बैठक के बाद पत्नी को मायके से लेकर आया था. रात करीब 10-11 बजे के बीच जब गांव में पूरी तरह से सन्नाटा छा गया तो पति ने मां बेटी को घर में ही जला दिया.

हालांकि जो बात सामने आ रही है उसके मुताबिक विवाद बढ़ने के बाद पति सुरेश गुप्ता 24 साल ने अपनी पत्नी चांदनी गुप्ता 20 साल को तैश में आकर पहले मार दिया होगा. इसके बाद बेटी को मार कर घर में पेट्रोल छिड़क का आग लगा दिया होगा. बाद में उसे पछतावा होगा या फिर इस घटना के डर से उसने खुद भी घर से कुछ दूरी पर स्थित महुआ पेड़ में फांसी लगाकर जान दे दिया होगा. अब पुलिस की जांच में इस पूरे घटनाक्रम की सच्चाई सामने आने की बात कही जा रही है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button