छत्तीसगढ़

शराबी प्राचार्य शिकायत के बाद पहुंचा हवालात, प्रशासन ने लिया एक्शन

धरसींवा। “एक कहावत है शराबी के दो ठिकाने ठेके जाए या थाने” यह कहावत कहीं और नहीं बल्कि एक प्राचार्य के साथ चरितार्थ हुई है। शराबी प्राचार्य को जिला प्रशासन ने चिकित्सकीय परीक्षण के बाद जेल भेज दिया हैं।

पूरा मामला है धरसींवा के दाऊ पोषणलाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का है, जहां शुक्रवार को अचानक हंगामा हो गया। तमाम व्याख्याता व छात्र-छात्राएं प्राचार्य संजय शर्मा के खिलाफ शराब के नशे में स्कूल आकर रोज दुर्व्यवहार का आरोप लगाने लगे और शिकायत क्षेत्रीय विधायक अनुज शर्मा तक पहुंची दी साथ ही कलेक्टर रायपुर गौरव सिंह को सूचना दे दी।

कलेक्टर गौरव सिंह के संज्ञान में मामला आते ही तहसीलदार जयेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार, बीईओ संजय पुरी गोस्वामी स्कूल पहुंचे। उन्होंने वहां मौजूद तमाम व्याख्याताओ की बात सुनी। मौके पर धरसींवा पुलिस भी पहुंची फिर प्राचार्य संजय शर्मा को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेजा गया। पुलिस ने प्राचार्य के खिलाफ धारा 151 के तहत कार्यवाही की ओर चिकित्सकीय परीक्षण के बाद तहसीलदार के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें जमानत नहीं मिली और जेल भेजने के आदेश हुए।

शराबी प्राचार्य के खिलाफ घंटों चला हंगामा

शराबी प्राचार्य के खिलाफ दाऊ पोषण लाल शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में घंटों हंगामा चला। व्याख्याता सुधा यदु, सुभ्रा सिंह, रेखा केशरी, लेखिन वर्मा एवं छात्र छात्राओं ने बयान में बताया कि प्राचार्य हमेशा ही शराब पीकर स्कूल आते हैं और अभद्र बर्ताव करते हैं। स्कूल की बदनामी न हो यह सोच कर हम लोग चुपचाप सहन करते रहे। व्यक्तिगत रूप से बीईओ को जरूर अवगत कराएं ताकि वह उन्हें समझा दें लेकिन जब पानी सिर के ऊपर हो गया तब मजबूरी में उनके खिलाफ शिकायत करना पड़ी।

क्या कहते हैं तहसीलदार

इस मामले में तहसीलदार जयेन्द्र सिंह ने बताया कि प्राचार्य के खिलाफ सभी स्टाफ के टीचरों ने शराब पीकर स्कूल आने और अभद्र बर्ताव की शिकायत कलेक्टर से की थी। इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए मौके पर जाकर प्राचार्य का चिकित्सकीय परीक्षण कराया, जिसमे शराब पीने की पुष्टि हुई। उनके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजने के आदेश हुए हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button