छत्तीसगढ़

20 सालों से नशे का सामान सप्लाई, नशे का सौदागर जबलपुर से गिरफ्तार, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा

बिलासपुर. नशे के बड़े सौदागर आरोपी संजीव उर्फ सुच्चा सिंह को बिलासपुर पुलिस ने जबलपुर से गिरफ्तार किया है. आरोपी बीते 20 सालों से नशे का सामान सप्लाई कर रहा था. उसके खिलाफ बिलासपुर शहर में एनडीपीएस के तहत 6 मामला दर्ज है.

एसपी रजनेश सिंह ने खुलासा करते हुए बताया कि 2007 में कोनी थाना में पहला मामला दर्ज हुआ था. पुलिस का दावा है कि आरोपी ने ही शहर में नशे का कारोबार शुरू किया था. इसके अलावा पूरे छत्तीसगढ़ में नशे का जखीरा सप्लाई करता था. धीरे धीरे छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और दिल्ली में कारोबार करने लगा.

एसपी ने बताया, पुलिस ने एंड टू एंड इन्वेस्टिगेशन कर आरोपी को हिरासत में लिया है. फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन में करोड़ों की संपत्ति बनाने का खुलासा हुआ है. आगे पुलिस आरोपी की संपत्ति भी जब्त करने जा रही है.

नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन निमितेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तैयार की गई थी, जो आरोपी संजीव उर्फ सूच्चा सिंह के बैंक अकाउंट व संपत्तियों की जानकारी जुटाई. इस दौरान पाया गया कि आरोपी शहर में पिछले 20 वर्षों से नशीली दवाइयों की सप्लाई कर उससे रकम कमा रहा था. नागपुर के मोदा में कुल 04 दुकान व जमीन, दिल्ली के फरिदाबाद में अग्रवाल प्रापर्टी से जमीन का ईकरारनामा किया गया है. इसी प्रकार आरोपी 90 क्वाटर परसवाडा जबलपुर मध्यप्रदेश में 03 जमीन की रजिस्ट्री कराई है. आरोपी की पता तलाश करने पर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर सूच्चा सिंह जबलपुर में होने की पुष्टी हुई. इसके बाद पुलिस की टीम ने जबलपुर में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button