छत्तीसगढ़

माल अनलोड करते समय हाईटेंशन तार के संपर्क में आया हाईवा, करंट से ड्राइवर की मौत

अभनपुर। थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के ग्राम जौंदा में आज हाईटेंशन तार की चपेट में आने से हाईवा चालक युवक की मौत हो गई. मृतक अजय उइके पिता दशरथ उइके (उम्र 25 वर्ष) मध्यप्रदेश के शिवपुरी छिंदवाड़ा का रहने वाला था. सोमवार दोपहर वह हाईवा में टायर लोड कर ग्राम जौंदा में मुरूम उत्खनन के लिए स्वीकृत स्थल पर लाया था. घटनास्थल पर वह हाइड्रोलिक की सहायता से टायर को हाईवा से नीचे उतार रहा था. इसी दौरान हाईवा का ऊपर उठा हुआ पिछला हिस्सा ऊपर से गुजरे हाईटेंशन वायर के संपर्क में गया. इससे पूरे हाईवा में करंट आ गया और उसकी चपेट में आकर वह भी झुलस गया.

आननफानन उसे गोबरा नवापारा के सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया. मामले की सूचना मिलने पर गोबरा नवापारा पुलिस अस्पताल पहुंची और मर्ग पंचनामा कार्रवाई में जुटी हुई है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button