उत्तरप्रदेश

चरित्र पर संदेह,लव मैरिज के 4 साल बाद पत्नी को उतारा मौत के घाट

शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के मुड़िया गांव में एक व्यक्ति ने चरित्र पर संदेह होने की वजह से पत्नी की पीट-पीटकर हत्या कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (पुवायां) निष्ठा उपाध्याय ने बुधवार को बताया कि पुवायां थाना अंतर्गत मुड़िया गांव में रहने वाला सोहन सिंह सोमवार रात को जब अपने घर पर आया तो उसकी पत्नी फोन पर किसी से बात कर रही थी।

पत्नी के चरित्र पर शक करता था आरोपी
 उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया जिसके बाद आरोपी पति ने पत्नी रागिनी (26) की पिटाई कर दी और घर से चला गया। उपाध्याय ने कहा कि बाद में वह शराब पीकर वापस आया और फिर पत्नी का सिर पकड़कर कई बार दीवार पर दे मारा, जिससे वह लहूलुहान हो गई। उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने खून साफ करने के लिए उसे नल पर नहलाया और रात में सो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी ने  4 साल पहले लव मैरिज की थी।

पत्नी की मौत हो गई है भजन कीर्तन बंद करो
उपाध्याय ने बताया कि अगली सुबह आरोपी गांव में ही मंदिर पहुंचा, जहां भजन कीर्तन हो रहा था। उन्होंने कहा कि उसने यह कहते हुए भजन कीर्तन बंद कराया कि उसकी पत्नी की मौत हो गई है। अधिकारी ने बताया कि मंगलवार रात में महिला के मायके वाले आए और देर रात पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

हत्या के जुर्म में आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल
पुलिस क्षेत्राधिकारी ने आगे बताया कि रागिनी के माता-पिता की शिकायत के आधार पर मंगलवार शाम को मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई। सोहन सिंह को बुधवार को जेल भेज दिया गया। फिलहाल, मौके पर शांति-व्यवस्था कायम है। 

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button