आखिरी बड़े मंगल पर गुप्त विधि से करें ये काम, जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी बजरंगबली देंगे टाल

8th Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ मास के मंगलवार का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, जिसे ‘बड़ा मंगल’ या ‘बुढ़वा मंगल’ के नाम से जाना जाता है। 23 जून 2026 को इस साल का आठवां और अंतिम बड़ा मंगल मनाया जाएगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार अधिकमास के कारण ज्येष्ठ माह में 4 की जगह 8 बड़े मंगल आए हैं, जो एक अत्यंत दुर्लभ संयोग है। मान्यता है कि इस खास दिन पवनपुत्र हनुमान की विधिवत पूजा और हनुमान यंत्र स्थापित करने से जीवन की बड़ी से बड़ी परेशानी टल जाती है। आइए जानते हैं आखिरी बड़े मंगल के दिन कैसे करें चमत्कारी हनुमान यंत्र की स्थापना:
हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार, किसी भी देवी-देवता के सिद्ध यंत्र को धारण करने से वे देवता शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं। देवता के मंत्र की तरह ही उनके यंत्र भी बहुत ही पावरफुल होते हैं, तंत्र के अनुसार सिद्ध किए यंत्र में स्वयं देवता निवास करते हैं। पृथ्वी के साक्षात देवता हनुमान जी माने जाते हैं और हनुमान जी के बीज मंत्र की तरह उनके हनुमान यंत्र को विधिवत सिद्ध कर धारण किया जाए तो व्यक्ति का जीवन सुखमय बन जाता है। बुढ़वा मंगल के दिन जरूर करें यह उपाय- यह काम हनुमान मंदिर में बैठकर या फिर अपने घर के पूजा स्थल पर पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके आसन पर बैठकर किया जा सकता है। इस काम के लिए लाल आसन लें, अब सामने एक लाल वस्त्र का आसन बिछाकर उस पर थोड़े से चावल की ढेरी बनाकर तांबे या चांदी के हनुमान यंत्र को स्थापित कर दें। यंत्र के ठीक सामने गाय के घी अथवा चमेली के तेल का एक दीपक जला दें।
हनुमान जी का आवाहन करें, इस हनुमान मंत्र का 5000 स्फटिक की माला से जाप करें। मंत्र- ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् मंत्र जाप पूरा होने के बाद उसी मंत्र का उच्चारण करते हुए 500 मंत्रों से हवन कुंड में गाय के घी की आहुति दें। हवन पूर्ण होने पर हनुमान यंत्र को हवन के ऊपर से 21 बार घुमाकर पूजा स्थल पर रख दें। कुछ ही दिनों में हनुमान जी की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होने लगेंगी।


