ज्योतिषी

वैशाख मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये 5 उपाय

Vaishakh Masik Krishna Janmashtami 2026: हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को समर्पित ‘मासिक कृष्ण जन्माष्टमी’ हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाई जाती है. वर्ष 2026 में वैशाख मास की मासिक जन्माष्टमी 9 अप्रैल, गुरुवार को मनाई जा रही है. मान्यता है कि इस दिन पूरी श्रद्धा से कन्हैया की पूजा-अर्चना करने से न केवल मानसिक शांति मिलती है, बल्कि जीवन की तमाम बाधाएं दूर होकर सुख-समृद्धि के द्वार खुलते हैं.

मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर करें ये उपाय

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा जी के अनुसार, इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन से बाधाएं और नकारात्मकता दूर होती है. साथ ही जीवन में सुख-समृद्धि और सफलता आती है.

  1. माखन-मिश्री का भोग: कान्हा को माखन और मिश्री अति प्रिय है. इस दिन लड्डू गोपाल को इसका भोग लगाएं और उसमें तुलसी का पत्ता जरूर डालें. मान्यता है कि इससे घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती.
  2. चांदी की बांसुरी अर्पित करें: यदि आपके कार्यों में बाधाएं आ रही हैं या करियर में सफलता नहीं मिल रही, तो इस दिन कृष्ण जी को एक छोटी चांदी की बांसुरी अर्पित करें. पूजा के बाद इसे अपने पास या तिजोरी में रख लें.
  3. पीले वस्त्र और मोरपंख: मान्यता है कि भगवान कृष्ण को पीला रंग प्रिय है. उन्हें पीले वस्त्र पहनाएं और एक नया मोरपंख उनके मुकुट पर लगाएं. इससे परिवार में खुशहाली आती है.
  4. गाय-बछड़े की मूर्ति: इस दिन घर में पीतल की ‘गाय और बछड़े’ की मूर्ति लाना अत्यंत शुभ माना जाता है. इससे संतान सुख की प्राप्ति होती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है.
  5. सफलता के लिए मंत्र: पूजा के दौरान निम्न मंत्रों का 108 बार जाप करें:
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय”
  • “क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा”
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button