मनोरंजन

चिल्लाओ मत… कोर्ट में भिड़ गए प्रिया सचदेव और करिश्मा कपूर के वकील, संजय की 30,000 करोड़ की संपत्ति पर हंगामा

संजय कपूर की 30 हजार करोड़ की संपत्ति में हिस्से के लिए दिल्ली हाई कोर्ट में दायर की गई करिश्मा के बच्चों की याचिका पर बुधवार को सुनवाई थी। इस दौरान प्रिया के वकील की करिश्मा के बच्चों के वकील के साथ तीखी बहस हो गई। वीडियो भी सामने आया है।

करिश्मा कपूर के बच्चों ने पिता संजय कपूर की 30,000 करोड़ की संपत्ति में हिस्सा मांगते हुए बुधवार, 10 सितंबर को दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई के दौरान करिश्मा कपूर के बच्चों की तरफ से पेश हुए वकील महेश जेठमलानी और प्रिया सचदेव कपूर के वकील के बीच तीखी बहस हो गई। दोनों जस्टिस के सामने ही आपस में भिड़ गए।

मालूम हो कि करिश्मा कपूर के बच्चों ने प्रिया पर नकली वसीयत बनवाने का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि सौतेली मां उनके पिता की सारी संपत्ति हड़पना चाहती है। इस मामले में कोर्ट ने प्रिया से संजय कपूर की पूरी संपत्ति का ब्यौरा मांगा और अगली सुनवाई के लिए दो हफ्ते का समय दिया।

आपस में भिड़े वकील, महेश जेठमलानी बोले- चिल्लाओ मत

संजय कपूर की संपत्ति पर दायर की याचिका की पहली सुनवाई बुधवार को हुई, जिसमें प्रिया सचदेव के वकील राजीव नायर और समायरा-कियान के वकील महेश जेठमलानी आपस में भिड़ गए। ‘बार एंड बेंच’ ने कोर्ट रूम का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें ‘प्लीज मुझे बीच में मत टोको’, ‘मुझे पर चिल्लाओ मत’ जैसी आवाजें आ रही हैं।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button