राज्य

आगामी लोकसभा चुनाव नहीं लड़ूंगा: दिग्विजय सिंह

मध्य प्रदेश से कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार किया है। सिंह ने शनिवार को राजगढ़ जिले के खिलचीपुर शहर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘चुनाव लड़ने का सवाल ही नहीं उठता क्योंकि मैं राज्यसभा का सदस्य हूं और अभी भी (राज्यसभा के कार्यकाल में) दो साल से अधिक का समय बाकी है।’’

दिग्विजय सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में भोपाल लोकसभा सीट से किस्मत आजमाई थी लेकिन उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने 3.65 लाख मतों के अंतर से हरा दिया था।

सिंह ने 1984 और 1991 में राजगढ़ लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने कहा कि राजगढ़ से उम्मीदवार का फैसला कांग्रेस करेगी। मौजूदा लोकसभा में राज्य की 29 सीट में से 28 पर भाजपा का कब्जा है जबकि एक सीट कांग्रेस के पास है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button