60 सेकंड के अंदर ब्लड शुगर काबू कर सकते हैं डायबिटीज मरीज, वैज्ञानिकों ने बताया असरदार तरीका

डायबिटीज आज के समय में सबसे कॉमन हेल्थ प्रॉब्लम है जिससे मौजूदा वक्त में तकरीबन 830 मिलियन लोग शुगर की बीमारी से जूझ रहे हैं। सबसे दुख की बात ये है कि आप इस बीमारी से जिंदगी भर पीछा नहीं छुड़ा सकते हैं ऐसा इसलिए क्योंकि इसका कोई परमानेंट इलाज नहीं है।
लेकिन ऐसी कई तरकीब हैं जिनकी मदद से आप ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में जरूर रख सकते हैं। तमाम लोग डायबिटीज के मरीजों को ब्लड शुगर को काबू में रखने के लिए खाने के तुरंत बाद 10-15 मिनट के लिए टहलने की सलाह देते हैं इससे शुगर स्पाइक नहीं होता है।
लेकिन क्या आपको मालूम है आप केवल 60 सेकंड में भी अपने ब्लड शुगर लेवल को कम कर सकते हैं। वैज्ञानिकों ने NCBI पर प्रकाशित एक अध्ययन (ref.) में एक ऐसी आदत के बारे में जानकारी दी है, जिससे केवल एक मिनट में ही ब्लड शुगर कम हो जाता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।
डायबिटीज को मैनेज करना हुआ आसान
ऐसा कई बार होता है कि खाने के तुरंत बाद लोग 15 मिनट टहलने में भी आलस दिखाते हैं। अगर आप भी उनमें से एक हैं तो आप खुद के लिए एक मिनट निकालकर भी ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रख सकते हैं। वैज्ञानिकों ने एक ऐसी आदत के बारे में जानकारी दी है, जिसकी मदद से आप ब्लड शुगर को कंट्रोल में रखने में कामयाबी पा सकते हैं और इस आदत का साइंस भी समर्थन करता है। ये आदत है सीढ़ियां चढ़ना। जी हां, सीढ़ियां चढ़ना डायबिटीज या शुगर स्पाइक को कंट्रोल करने का सबसे आसान तरीका साबित हो सकता है।
शोधकर्ताओं का कहना है कि अगर आपके पास भोजन के बाद 15-20 मिनट तक टहलने का समय नहीं है, तो यह ट्रिक गेम-चेंजर है और इसमें केवल एक मिनट लगता है। एक हालिया अध्ययन में देखा गया कि क्या होता है जब लोग खाने के बाद 1, 3 या 10 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ते और उतरते हैं। और इसके निष्कर्ष बहुत अविश्वसनीय थे।
- 1 मिनट का फर्क- केवल 60 सेकंड तक सीढ़ियां चढ़ने से पोस्ट-मील ब्लड शुगर 14 मिलीग्राम/डीएल तक कम हो गई।
- 3 मिनट का फर्क- जब प्रतिभागियों ने 3 मिनट तक सीढ़ियां चढ़ना जारी रखा, तो ब्लड शुगर और भी कम हो गई तकरीबन 18 मिलीग्राम/डीएल। इसके अलावा इंसुलिन संवेदनशीलता के मार्करों में भी सुधार दर्ज हुआ। जिसका मतलब है शरीर ग्लूकोज को अधिक कुशलता से साफ कर रहा था।
- 10 मिनट का फर्क- इसके अलावा दस मिनट तक सीढ़ियां चढ़ना भी फायदेमंद रहा। लेकिन 3 मिनट ने बिना अधिक अतिरिक्त समय के लाभों का सबसे अच्छा संतुलन दिखाया।



