Video: प्लेन में भक्तिमय हुआ माहौल, धीरेंद्र शास्त्री ने किया हनुमान चालीसा का पाठ, यात्रियों ने भी दिया साथ

Viral Video: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फ्लाइट में हनुमान चालीसा का पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी यात्री ताली बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं।
Viral Video: बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के वीडियो खूब सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं। इन दिनों वह विदेश दौरे पर हैं। वह आस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड व फिजी में कथा सुनाने के लिए गए हैं। वहां पर वह सनातन धर्म का प्रचार भी कर रहे हैं। इस यात्रा के दौरान का उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दरअसल, फिजी में बाबा बागेश्वर एक स्थान से दूसरे स्थान पर फ्लाइट से अपनी टीम साथ यात्रा कर रहे हैं। प्लेन में जब वह चढ़े और सीट पर बैठे तो लोगों के चेहरे पर अलग-अलग आशंकाएं दिख रही थीं। कुछ दिनों पहले हुए अहमदाबाद में प्लेन क्रेश का डर सभी के मन में था। इसे देखते हुए बाबा बागेश्वर ने हनुमान चालीसा पढ़ना शुरू कर दिया।
प्लेन में यात्रा कर रहे सभी यात्री बाबा बागेश्वर के साथ हनुमान चालीसा का पाठ करने लगे। जैसे ही उन्होंने हनुमान चालीसा का पाठ शुरू किया तो यात्रियों के मन में उमड़ रही सभी आशंकाएं और डर दूर हो गया।
अब पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का फ्लाइट में हनुमान चालीसा का पाठ करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि सभी यात्री ताली बजाकर हनुमान चालीसा का पाठ कर रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करने के दौरान पूरे जहाज में भक्तिमय माहौल बन गया।
सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर लोग इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। एक्स पर @ivaishalipandit नाम के अकाउंट से इस वीडियो को शेयर किया गया है। लोग इस वीडियो को देखकर बाबा बागेश्वर की तारीफ कर रहे हैं।



