मनोरंजन

इसी हफ्ते होगी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, IFFI में ‘शोले’ की स्‍क्रीनिंग कैंसिल

दिग्‍गज एक्‍टर धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। सोमवार, 24 नवंबर 2025 की सुबह उन्‍होंने जुहू स्‍थ‍ित अपने घर में ही अंतिम सांस ली है। वह लंबे समय से बीमार चल रहे थे, बीते दिनों 12 नवंबर को ब्रीच कैंडी अस्‍पताल से ड‍िस्‍चार्ज होने के बाद घर पर उनका इलाज चल रहा था। बताया जाता है कि सोमवार सुबह धर्मेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्‍होंने दम तोड़ दिया। एक्‍टर का जाना हिंदी सिनेमा के युग का अंत है। दुख की इस घड़ी में पूरा देओल परिवार एकसाथ है। करोड़ों फैंस को झटका लगा है, जबकि पूरी इंडस्‍ट्री सदमे में है। अंतिम संस्‍कार विले पार्ले स्‍थ‍ित पवन हंस श्‍मशान भूम‍ि में किया गया है, जहां बड़े बेटे सनी देओल ने पिता को मुखाग्‍न‍ि दी। इस मौके पर अमिताभ बच्‍चन से लेकर आम‍िर खान, शाहरुख खान, सलमान खान, अक्षय कुमार, संजय दत्त, सायरा बानो, जायेद खान, जैकी श्रॉफ, गोविंदा जैसे तमाम दिग्‍गज नजर आए। धर्मेंद्र की दूसरी पत्‍नी हेमा मालिनी बेसुध नजर आईं, जबकि बेटी ईशा देओल भी पिता की एक झलक के लिए बदहवास दिखीं। पढ़‍िए दिनभर का लाइव अपडेट-

धर्मेंद्र और अमिताभ बच्‍चन की ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर ‘शोले’ जहां 12 दिसंबर 2025 को 4K वर्जन में सिनेमाघरों में री-रिलीज होने वाली है, वहं ‘HT’ की र‍िपोर्ट के मुताबिक, 56वें ​​इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया, गोवा में फ‍िल्‍म की 4K में स्क्रीनिंग कैंसिल हो गई है। सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि फेस्टिवल में ‘शोले’ की 4K स्क्रीनिंग कैंसिल होने का कारण ‘मेकर्स की तरफ से टेक्निकल दिक्कतें’ हैं। उम्मीद थी कि डायरेक्टर रमेश सिप्पी और फिल्म की लीड एक्ट्रेस हेमा मालिनी भी रेड कार्पेट पर आएंगी। लेकिन, धर्मेंद्र के निधन के बाद अब ऐसा होना संभव नहीं है।

  • इसी हफ्ते होगी धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा, अभी स्‍थान तय नहीं: रिपोर्टदिग्‍गज एक्‍टर धर्मेंद्र के निधन के बाद जहां देओल परिवार गम में डूबा हुआ है, वहीं उनसे मिलने बॉलीवुड के कई सेलेब्‍स लगातार पहुंच रहे हैं। मंगलवार देर रात तक रानी मुखर्जी, कृति सेनन, जितेंद्र, अमीषा पटेल जैसे स‍ितारों को जुहू स्‍थ‍ित धर्मेंद्र के घर आते-जाते देखा गया। अब एक जानकी दिवंगत आत्‍मा की शांति के लिए आयोजित होने वाली प्रार्थना सभा को लेकर आई है। न्‍यूज एजेंसी पीटीआई ने परिवार के करीबी सूत्रों के हवाले से खबर दी है कि प्रेयर मीट इसी हफ्ते आयोजित की जाएगी, हालांकि इसके लिए अभी लोकेशन की तलाश जारी है।
  • 08:42 PM, Nov 25 2025देर रात करीब 11 बजे रानी मुखर्जी भी देओल परिवार से मिलकर बाहर निकलती नजर आईं
  • अहान पांडे पिता के साथ देओल परिवार के घर पहुंचे
  • अहान पांडे को भी धर्मेंद्र के निधन से झटका लगा और दुख की इस घड़ी में वह पिता को लेकर धर्मेंद्र के परिवार के पास पहुंचे और उन्हें ढांढस बताया। धर्मेंद्र ने 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। वह 8 दिसंबर को 90 साल के होने वाले थे।
  • अमीषा पटेल भी देओल परिवार से मिलने पहुंचीं, खास था कनेक्शन
  • अमीषा पटेल का देओल परिवार के साथ बेहद खास कनेक्शन रहा है। उन्होंने धर्मेंद्र के बेटे एक्टर सनी देओल संग ‘गदर’ की थी, और तभी से धरम जी उन्हें बहुत मानते थे। अमीषा ने हाल ही बताया कि धर्मेंद्र ने उन्हें हमेशा ऐसे महसूस कराया, जैसे वह देओल परिवार का हिस्सा हों। धर्मेंद्र हमेशा ही अमीषा को ‘मेरी सकीना’ कहकर बुलाते थे।
  • रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी भी देओल परिवार से मिलने पहुंचे
  • रकुल प्रीत सिंह भी पति और एक्टर जैकी भगनानी के साथ देओल परिवार से मिलने उनके घर पहुंचीं। उनके चेहरे पर दुख और मायूसी की लकीरें साफ झलक रही थीं।
  • दोस्त धर्मेंद्र के जाने के बाद उनके परिवार से मिलने पहुंचे शत्रुघ्न सिन्हा
  • दोस्त धर्मेंद्र के निधन से गमजदा शत्रुघ्न सिन्हा रात को उनके घर पहुंचे और परिवार को ढांढस बताया। शत्रुघ्न सिन्हा और धर्मेंद्र ने साथ में खूब फिल्में कीं और उनके दोस्ताना संबंध रहे। दोनों ने ‘नसीब’, ‘लोहा’, ‘जीने नहीं दूंगा’, ‘जलजला’, ‘ब्लैकमेल’ और ‘आग ही आग’ जैसी दर्जनों फिल्में शामिल हैं। शत्रुघ्न सिन्हा उम्र में धर्मेंद्र से 10-11 साल छोटे हैं। शत्रुघ्न सिन्हा को धर्मेंद्र से जाने से तगड़ा झटका लगा है और उन्होंने कहा कि ही-मैन को कोई रिप्लेस नहीं कर सकता।
  • वरुण धवन और सलमान के भतीजे निर्वाण खान देओल परिवार से मिलने पहुंचे
  • धरम जी के निधन के बाद दुख की इस घड़ी में पूरा बॉलीवुड उनके परिवार के लिए उमड़ पड़ा है। दिनभर से धर्मेंद्र के घर आने-जाने वाले सेलेब्स का सिलसिला चलता रहा, जो देर रात तक जारी रहा। सलमान खान के भतीजे निर्वाण खान के अलावा वरुण धवन भी देओल परिवार को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंचे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button