जरा हट के

ठंडी हवा खाने के लिए सीलिंग फैन में किया धांसू जुगाड़, फिट कर दी पानी की बोतल

शख्स ने सीलिंग फैन के ऊपर ही पानी की बोतल फिट कर दी है. जिसकी वजह से पंखे के चलने के टाइम बूंद-बूंद पानी गिर रहा है और कमरे में ही फैल रहा है.

गर्मियां शुरू होते ही लोग गर्मी से बचने के लिए एसी, कूलर का इंतजडाम करना शुरु कर देते हैं. जो आर्थिक रूप से मजबूत हैं वो लोग एसी का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन जिनके पास एसी के लिए पैसे नहीं होते वो लोग कूलर से ही अपना काम चलाते हैं. ऐसे में एक शख्स ने एक अनोखा जुगाड़ किया है, जिसे देखने के बाद इंटरनेट यूजर्स जहां एक तरफ उस शख्स की तारीफ कर रहे हैं, वहीं कुछ लोग उसके मज़े भी ले रहे हैं. दरअसल, शख्स ने सीलिंग फैन के ऊपर ही पानी की बोतल फिट कर दी है. जिसकी वजह से पंखे के चलने के टाइम बूंद-बूंद पानी गिर रहा है और कमरे में ही फैल रहा है.

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि शख्स ने छत पर लगे सीलिंग फैन के बगल में एक पानी की प्लास्टिक बोतल फंसा रखी है. जिसमें उसने हल्का सा होल किया है. इस होल की वजह से धीरे-धीरे करके पानी की बूंदे पंखे की पत्ती पर गिर रही है और वह पंखा उसे पूरे कमरे में फैला रहा है. यह आइडिया देखने में तो बहुत काम का लगता है. लेकिन यह खतरनाक जुगाड़ है, क्योंकि पानी की बोतल पर भरोसा नहीं किया जा सकता, वह कभी गिर सकती है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button