ज्योतिषी

रांची में इस जगह मां दुर्गा के भक्त देखेंगे वेटिकन सिटी, पंडाल का हुआ भूमि पूजन

Durga Puja 2025 Ranchi: झारखंड की राजधानी रांची में कई जगहों पर भव्य दुर्गा पूजा का आयोजन होता है. आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड के पंडाल सर्वश्रेष्ठ पंडालों में एक होता है. दुर्गा पूजा 2025 में इस पूजा समिति ने किस थीम पर पंडाल बनाने का निर्णय लिया है, इसकी जानकारी सामने आ गयी है. आप भी जानें, इस बार रातू रोड में आपको क्या विशेष देखने को मिलेगा.

पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की तरह झारखंड की राजधानी रांची में भी दुर्गा पूजा धूमधाम से मनायी जाती है. रांची में भी कोलकाता की तर्ज पर थीम पूजा शुरू हो चुकी है. इस साल रांची में वेटिकन सिटी की थीम पर मां दुर्गा का पूजा पंडाल बनाया जायेगा. पूजा समिति के आयोजकों ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड का भूमि पूजन संपन्न

पूजा का आयोजन करने वाले रांची के आरआर स्पोर्टिंग क्लब रातू रोड ने बताया है कि दुर्गा पूजा 2025 का भूमि पूजन मंगलवार को माता रानी के प्रांगण में किया गया. इस बार का थीम वेटिकन सिटी है.

Durga Puja 2025: विधि-विधान से हुआ खूंटी पूजन

इस अवसर पर रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष और आरआर स्पोर्टिंग क्लब के मुख्य संरक्षक विक्की यादव, अध्यक्ष राहुल यादव, कोषाध्यक्ष रोहित यादव, मुख्य पुजारी संतोष पाठक और विनोद पाठक की उपस्थिति में विधि-विधान से खूंटी पूजन संपन्न हुआ.

भूमि पूजन में ये लोग रहे मौजूद

आरआर स्पोर्टिंग क्लब के इस आयोजन में रांची जिला दुर्गा पूजा समिति के पूर्व अध्यक्ष और श्री रामलला पूजा समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

माता रानी के जयकारे से गूंजी रातू रोड

क्लब के तमाम सदस्यों ने माता रानी का जयकारा लगाया. रातू रोड में रहने वाले भक्तों ने भी इस दौरान मंदिर में पूजा की. काफी देर तक मां दुर्गा के जयकारे से पूरा रातू रोड गूंजती रही.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button