छत्तीसगढ़

डिप्टी CM शर्मा पहुंचे मृतक साधराम यादव के घर, परिजनों ने की आरोपियों को फांसी देने की मांग

कवर्धा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने आज जिले के लालपुर कला गांव पहुंचकर मृतक साधराम यादव की पत्नी और परिजनों से मुलाकात की और संवेदना जताया. इस दौरान डिप्टी सीएम से परिजनों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग की है. इसके अलावा परिजनों ने घर के एक सदस्या को सरकारी नौकरी और आर्थिक मुआवजा देने की मांग की है. इस पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है. विजय शर्मा ने मृतक के पत्नी को 5 लाख रुपये का आर्थिक सहायता दी. डिप्टी सीएम यादव समाज के प्रमुखों से बात कर रहे हैं.

बता दें कि, शनिवार रात करीब 9 बजे साधराम यादव गौ शाला से घर लौट रहे थे. इस दौरान लालपुर कला गांव के नर्सरी के पास मामूली विवाद पर 5 युवकों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई थी. जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने आस पास पता किया तो लालपुर नर्सरी के पास खून से लथपथ हालात में साधराम की लाश मिली थी. हालांकि इस मामले में एक नाबालिग सहित 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button