छत्तीसगढ़

07 नक्सलियों के मुठभेड़ पर बोले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा-जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण हुआ यह सम्भव

रायपुर, 24मई, 2024

बीजापुर-दंतेवाड़ा जिले के सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षाबलों से मुठभेड़ के दौरान सात नक्सली मारे गए और उनके पास से बड़ी मात्रा में हथियार बरामद हुए हैं। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि जवानों के भुजाओ के ताकत के कारण यह सम्भव हो पाया है। बीजापुर और दंतेवाड़ा के सीमा क्षेत्रों में आज सुबह 11 बजे से ही बस्तर फाइटर, एस.टी.एफ और डीआरजी के जवानों की संयुक्त टीम ने ऑपरेशन सर्चिंग शुरू की थी और उसके अंतर्गत मुठभेड़ हुआ है, जिसमें वर्दी धारी 7 नक्सली मारे गए हैं, उन सभी के पास से हथियार भी बरामद हुए हैं और ये सुरक्षा बलों की बड़ी सफलता है।

पुनः क्षेत्र में सुरक्षा बलों की भुजाओं की ताकत पर ये संभव हो सका है। मैं मावोवादियों से फिर भी अपील करता हूँ। माओवादियों से की आप समर्पण करे, मुख्य धारा में वापस आए पुनर्वास करे और आपकी पुनर्वास के लिए जो आवश्यकता है, वो आप बताए सरकार उसे पूरा करेगी। सरकार वार्ता करने के लिए हर समय तैयार है।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button