छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव आज शाम ओडिशा के लिए होंगे रवाना :  16-17 मई को संबलपुर लोकसभा क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के समर्थन में करेंगे चुनावी सभाएं*



*ओडिशा में छत्तीसगढ़ की योजनाओं की चर्चा, जनता यहां भी डबल इंजन की सरकार बनाने के तैयार – डिप्टी सीएम साव*

रायपुर। उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव बुधवार (15 मई) शाम को ओडिशा में चुनाव प्रचार के लिए रवाना होंगे। श्री साव दो दिनों तक संबलपुर लोकसभा क्षेत्र में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। यहां केंद्रीय शिक्षा मंत्री और कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी चुनाव लड़ रहे हैं।

उपमुख्यमंत्री श्री साव 16 मई गुरुवार को सुबुनपुर गांव में विशाल विजय संकल्प रैली को संबोधित करेंगे। वहीं 17 मई को को भी कई क्षेत्रों में चुनावी सभाएं लेंगे।

ओडिशा दौरे को लेकर श्री साव ने कहा कि, छत्तीसगढ़ के प्रमुख भाजपा नेताओं को ओडिशा में जिम्मेदारी दी गई है। मुझे भी जिम्मेदारी मिली है। तीन दिन (8 से10 मई) तक कालाहांडी लोकसभा क्षेत्र में प्रचार किया। आज (15 मई) फिर ओडिशा के संबलपुर में पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ काम करने के लिए जा रहा हूं। ओडिशा में परिवर्तन की लहर है। वहां छत्तीसगढ़ की योजनाओं की खासी चर्चा है। इस बार ओडिशा में डबल इंजन की सरकार बनने वाली है।
……..   ……

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button