भाजपा विधायक के नाम पर पद पर बने रहने के लिए हॉस्टल सुपरिटेंडेंट से 1 लाख की डिमांड, अधीक्षिका ने कहा- राजनीतिक दबाव में दिया इस्तीफा

बस्तर। चित्रकोट विधानसभा से कन्या छात्रावास की अधीक्षिका सुखमती शोरी से पद पर बने रहने के लिए 1 लाख रुपये की मांग की जा रही है। ऑडियो में जिस व्यक्ति के द्वारा पैसे मांगे जा रहे हैं, वह स्थानीय विधायक विनायक गोयल का हवाला दे रहा है।
बता दें कि वायरल वीडियो में अधीक्षिका पैसे देने में असमर्थता जता रही है । पैसे की यह मांग आदिम जाति मंडल संयोजक द्वारा की गई थी, जिसे अब विभाग ने पद से हटा दिया है। इस मामले में विधायक विनायक गोयल ने स्पष्ट किया है कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं थी और दोषी व्यक्ति को जेल भेजा जाएगा। इधर मामला तूल पकड़ते ही मंडल संयोजक को पद से हटा दिया गया है. राजनीतिक दबाव में पद से इस्तीफा दिया
इस मामले में लल्लूराम डॉट कॉम की टीम से हुई बातचीत में अधीक्षिका ने बताया कि राजनीतिक दबाव में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दिया है और कहा है कि इस मामले में भविष्य में और भी खुलासे हो सकते हैं।



