दिल्ली की मुंबई पर रोमांचक जीत

वूमंस प्रीमियर लीग के दूसरे मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स में मुंबई इंडियंस को दो विकेट से हरा दिया। शनिवार को वडोदरा के कोटांबी स्टेडियम में दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना चुना। पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई 19.1 ओवर में 164 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। 165 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया। दिल्ली की टीम ने आखिरी ओवर में 10 रन बनाकर मैच जीता। इससे पहले मुंबई के लिए नताली सिवर ब्रंट ने 80 और हरमनप्रीत कौर ने 42 रन बनाए।
हेली मैथ्यूज और अमीलिया केर ने 2-2 विकेट लिए। दिल्ली से शेफाली वर्मा ने 43 और निकी प्रसाद ने 35 रन बनाए। दिल्ली को मैच जीतने के लिए आखिरी ओवर में 10 रन की जरूरत थी। मुंबई से जिंतिमनी कलिता ओवर फेंकने आईं। शुरुआती दो गेंदों पर निकी प्रसाद ने छह रन बनाए। फिर आखिरी दो गेंद पर दो रन चाहिए थे, यहां निकी प्रसाद आउट हो गईं। आखिरी गेंद पर अरुंधति रेड्डी ने दो रन लिए और टीम को जीत दिला दी।



