अन्य राज्य

दिल्ली को नहीं मिलेगी गर्मी से कोई राहत, बढ़ता तापमान करेगा परेशान

देशभर में मौसम का मिजाज आये दिन बदल रहा है. कभी तेज धूप तो कभी हल्की बारिश. भारतीय मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 15 और 16 मई को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी राजस्थान और उत्तर प्रदेश में हल्की से मध्यम बारिश, गरज, बिजली और तेज हवाएं चलने की संभावना है. इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रति घंटा तक जा सकती है.  राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी तेज धूप और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है. IMD के अनुसार आने वाले दिनों में दिल्ली-एनसीआर में तापमान तेजी से बढ़ सकता है और लू की गति भी बढ़ सकती है. 

शुक्रवार (15 मई) को राष्ट्रीय राजधानी में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहे और कुछ इलाकों में हल्की बारिश दर्ज की गई.  शुक्रवार को दिल्ली में न्यूनतम तापमान 26.2  डिग्री सेल्सियस रहा और अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.  

कैसा रहा पिछले 24 घंटों का मौसम?

IMD के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान दिल्ली में अधिकतम तापमान में 1-2 डिग्री सेल्सियस की वृद्धी और न्यूनतम तापमान में 2-5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई. पिछले 24 घंटों में दिल्ली में दक्षिण-पश्चिमी हवाएं चलीं, जिसकी गति 15 से 20 किमी प्रति घंटा रही और झोंको के साथ 48 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई. गाजियाबाद और गुरुग्राम में अधिकतम तापमान क्रमश: 38.2 और 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा. नोएडा  का तापमान भी 39.0 डिग्री सेल्सियस रहा. 

कैसा रहेगा आज दिल्ली का मौसम?

दिल्ली में अगले 2 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद के 24 घंटों में इसमें 1-2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. मौसम विभाग के अनुसार, आज शनिवार (16 मई) को न्यूनतम तापमान 23-25 डिग्री सेल्सियस के बीच और अधिकतम तापमान 40-42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है. IMD का अनुमान है कि आज आसमान साफ रहेगा.  इस दौरान हवा की गति 10-15 किमी/घंटा रहने का अनुमान है. वहीं, नोएडा और गाजियाबाद में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार करने की संभावना है. 

सावधानी बरतने की सलाह

मौसम विभाग का अनुमान है कि इस बार मानसून जल्दी दस्तक दे सकता है. इसके संकेत IMD ने दे दिए हैं कि दक्षिण भारत में मानसून की शुरुआत समय से पहले हो सकती है और इसका प्रभाव उत्तर भारत के मौसम पर भी पड़ सकता है. ऐसे में आने वाले हफ्ते में दिल्ली के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है. फिलहाल बढ़ते तापमान और लू को देखते हुए मौसम विभाग ने बच्चे, बुजुर्ग और पुरानी बीमारियों से पीड़ित लोगों सावधान रहने की सलाह दी है.  गर्मी इनकी स्वास्थ्य परेशानियों को बढ़ा सकता है. इसके अलावा गर्मी को देखते हुए हल्के व ढीले-ढाले सूती कपड़े पहनने की सलाह दी गई है.

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button