खेल

मैच बारिश में धुलने से सनराइज़र्स प्लेऑफ़ में, दिल्ली बाहर और लखनऊ मुश्किल में

सनराइज़र्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस का मुक़ाबला बारिश में धुल गया.

इससे मिले एक अंक से सनराइज़र्स प्लेऑफ़ में स्थान बनाने वाली तीसरी टीम बन गई है. गुजरात टाइटंस इस मैच से पहले ही प्लेऑफ़ की दौड़ से बाहर हो चुकी थी.

इस मैच के बारिश में धुलने का सीधा असर दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपरजायंट्स पर पड़ा है. दिल्ली कैपिटल्स तो बाहर हो गई और लखनऊ के सामने बहुत ही मुश्किल समीकरण है. वह सिर्फ तकनीकी तौर पर ही दौड़ में है अन्यथा उसका बाहर होना तय-सा है.

क़रीब 7.30 बजे के क़रीब एक बार लगा कि मैच शुरू होने वाला है. बारिश थमने पर 8 बजे टॉस होना तय हुआ और 8.15 बजे खेल शुरू किया जाना तय हुआ, पर टॉस होने से पहले ही बारिश फिर आने से मैच रद्द कर दिया गया.

बारिश के कारण मैच नहीं हो सका
सनराइज़र्स हैदराबाद मैच रद्द होने से मिला एक अंक पाकर प्लेऑफ़ में तो पहुंच गई है, पर उसका टॉप दो टीमों में आना मुश्किल हो गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button