रोजगार
रोजगार के अवसर पैदा करने पर दिल्ली सरकार का जोर, मंत्री कपिल मिश्रा ने कहा- बेरोजगारी खत्म करने के लिए होगा हर प्रयास
नई दिल्ली: बेरोजगारी को लेकर श्रम एवं रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
इसमें दिल्ली के युवाओं को इंजीनियर, टेक्निकल से लेकर नाॅन-टेक्निकल सभी क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्रदान करने की रणनीति पर चर्चा हुई।
रोजगार को लेकर बैठक में इन संगठनों ने लिया हिस्सा
बैठक में दलित इंडियन चैंबर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री, सीआईआई, पीएचडी चैंबर आफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री, प्रशिक्षण एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग, दिल्ली टेक्निकल इंस्टीट्यूट के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।



