राष्ट्रीय Delhi Election Result 2025: केजरीवाल और AAP की करारी हार, BJP ने प्रचंड जीत दर्ज की, अन्ना हजारे बोले- ‘बहुत प्यार दिया था, लेकिन…’
Delhi Election Result 2025: केजरीवाल और AAP की करारी हार, BJP ने प्रचंड जीत दर्ज की, अन्ना हजारे बोले- ‘बहुत प्यार दिया था, लेकिन…’

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे सामने आ गए हैं, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने 48 सीटों पर जीत दर्ज कर बहुमत हासिल कर लिया है, जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) को केवल 22 सीटें मिली हैं। कांग्रेस (INC) और अन्य दलों का खाता नहीं खुला।
इस हार पर सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें बहुत समझाया था, लेकिन उन्होंने समाज की सेवा से अधिक राजनीति को चुना। अन्ना हजारे ने AAP की हार के पीछे शराब नीति और पैसों पर ज्यादा ध्यान देने को कारण बताया।
इसके अलावा, आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल अपनी नई दिल्ली सीट से और पार्टी के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया जंगपुरा से चुनाव हार गए हैं।



