छत्तीसगढ़

जल जीवन मिशन के काम में लेटलतीफी, दो ठेकेदारों का अनुबंध निरस्त, सुरक्षा राशि भी जब्त

 रायगढ़. रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जल जीवन मिशन के काम में देरी करने वाले दो ठेकेदारों पर कार्रवाई की गई है. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला जल एवं स्वच्छता समिति ने दोनों ठेकेदारों की निविदा निरस्त की है. साथ ही उन्हें ब्लैक लिस्टेड के लिए नोटशिट जारी किया है. वहीं अमानत राशि भी जब्त करने के आदेश दिये गए हैं.

इस संबंध में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारी ने बताया कि जांजगीर-चांपा के मेसर्स हीरादेवी को जल जीवन मिशन के अंतर्गत विकास खण्ड धरमजयगढ़ के ग्राम गीधकालो में सिंगल विलेज नल जल प्रदाय योजना में पाइप लाइन जोड़ने, बिछाने एवं नल कनेक्शन निर्माण का काम दिया गया था. जिसका अनुबंध 27 नवंबर 2023 को समाप्त हो गया. संबंधित फर्म ने कार्रवाई के दिन तक कार्य शुरु तक नहीं किया.

वहीं सक्ति जिले के मेसर्स के पी राठौर को धर्मजयगढ़ के ग्राम रामपुर में सिंगल विलेज सोलर आधारित नल जल प्रदाय योजना में नल कनेक्शन विस्तार का काम सौंपा गया था. जिसका अनुबंध दिनांक 27 जनवरी 2024 को समाप्त हो गया. फर्म ने भी कार्रवाई के दिन तक कार्य शुरु तक नहीं किया था.

जिसके कारण दोनों ठेकेदारों की निविदा निरस्त की गई है. साथ ही उनकी अमानत राशि राजसात कर ली गई है. दोनों ठेकेदारों को ब्लैक लिस्टेड करने के लिए राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा गया है.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button