तकनीकी

राखी पर मेहंदी से सजाएं हाथ, इन सिंपल AI डिजाइन्स के साथ

Raksha Bandhan Mehndi Design: इस राखी अगर आप भी अपने हाथों पर सबसे हटकर और सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाना चाहती हैं, तो फिर इस बार ट्राई करें AI से बने मेहंदी डिजाइन.

 रक्षाबंधन के त्योहार को बस 3 दिन ही बचें हैं. 8 अगस्त को भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन मनाया जाएगा. इस दिन बहनें खास सज-धज कर तैयार होती हैं और अपने भाई की कलाई में राखी बांधती है. बहनों के लिए राखी सिर्फ भाई को राखी बांधना ही नहीं बल्कि अच्छे से तैयार होकर फोटोज भी क्लिक कराना होता है. लेकिन राखी पर लड़कियों का लुक मेहंदी के बिना अधूरा होता है. ऐसे में जरूरी है कि मेहंदी एक दम टिप-टॉप हो. अगर आप भी इस राखी अपने हाथों को सुंदर मेहंदी डिजाइन से सजाना चाहती हैं, तो फिर हम आपके लिए लाए हैं कुछ खास डिजाइन. जिससे आपके हाथ सुंदर और सबसे यूनिक दिखेंगे.

मिनिमलिस्ट मेहंदी डिजाइन |Minimalist Mehndi Design

अगर आप को ज्यादा देर बैठ कर मेहंदी लगवाना नहीं पसंद है, तो फिर ये डिजाइन आपके हाथ के लिए परफेक्ट रहेंगे. इसे न तो लगाने में ज्यादा समय लगता है और न ही इससे ज्यादा हाथ भरे हुए दिखते हैं. साथ ही इस तरह के डिजाइन लगाने से हाथ और भी खूबसूरत दिखते हैं.

हथेली मेहंदी डिजाइन | Palm Mehndi Design

राखी में अगर आपको हाथ भर कर मेहंदी नहीं लगाना तो फिर आप सिर्फ हथेली वाले डिजाइन लगा सकते हैं. इससे आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और आपका ज्यादा भरेगा भी नहीं. इस तरह के डिजाइन राखी के लिए परफेक्ट हैं. हाथ भी खूबसूरत दिखेंगे और फोटोज भी अच्छे अच्छे आ जाएंगे.

आप चाहे तो इस राखी इस तरह के सिंपल डिजाइन भी ट्राई कर सकती हैं. फूल, पत्ती, डॉटस और अन्य तरह के एलीमेंट्स इस डिजाइन को सुंदर बनाते हैं. जिससे आपके हाथ न ज्यादा भरे हुए और न खाली दिखते हैं. साथ ही ये पिक्चर परफेक्ट भी है.

मंडला मेहंदी डिजाइन | Mandala Mehndi Design

हर किसी के दिमाग में मंडला मेहंदी डिजाइन जरूर आता है. हाथों के बीच सिर्फ गोलाकार और आसपास फूल-पत्तियों जैसे एलीमेंट्स डिजाइन में चार-चांद लगा देते हैं.

बैक हैंड मेहंदी डिजाइन | Back Hand Mehndi Design

अक्सर लड़कियां हथेली पर तो मेहंदी लगा लेटी हैं, लेकिन बैक सदी के लिए उनके पास कुछ ढंग की डिजाइन नहीं बचती. ऐसे में आप अरेबिक मेहंदी डिजाइन को बैक साइड में लगा सकते हैं.

गोलाकार मेहंदी डिजाइन | Circular Mehndi Design

आजकल गोलाकार मेहंदी डिजाइन काफी ट्रेंड में हैं. ये हाथों को एस्थेटिक लुक भी देता है. ऐसे में आप इस डिजाइन को भी ट्राई कर सकती हैं.

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button