दुबई में पांच स्पिनर ले जाने का फैसला समझ से बाहर-Ravichandran Ashwin

नई दिल्ली
बीसीसीआई ने आगामी चैंपियंस ट्रॉफी के लिए फाइनल स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। जसप्रीत बुमराह चोट के चलते टूर्नामेंट से ही बहार हो गए हैं, उनकी जगह हर्षित राणा को शामिल किया गया है। वहीं यशस्वी जायसवाल को ट्रैवलिंग रिजर्व में एड कर वरुण चक्रवर्ती को अंतिम 15 खिलाडिय़ों के स्क्वॉड में जोड़ा गया है। चक्रवर्ती के स्क्वॉड में शामिल होने से भारतीय टीम में पांच स्पिनर हो गए हैं।
रविंद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव और वॉशिंगटन सुंदर पहले से ही स्क्वॉड में थे। ऐसे में आर अश्विन ने भारतीय स्क्वॉड पर सवाल उठाए हैं। अश्विन ने कहा, मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हम दुबई में कितने स्पिनर ले जा रहे हैं। हां, मैं समझता हूं कि हम एक दौरे के लिए तीन या चार स्पिनर ले जाते हैं, लेकिन दुबई में पांच स्पिनर? मुझे लगता है कि हमारे पास दो नहीं तो एक स्पिनर ज्यादा हैं।



