महाराष्ट्र

मुंबई में ‘बेवफा’ निकली बीवी, पति को तड़पा-तड़पाकर दी मौत, नाबालिग बेटी की गवाही ने खोला राज

मुंबई: मध्य प्रदेश के चर्चित सोनम रघुवंशी के मामले को लोग अभी भूले भी नहीं है कि मुंबई के गोरेगांव में एक पत्नी की बेवफाई ने पति की जान ले ली। पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को हत्या कर दी, लेकिन महिला की बड़ी बेटी ने पूरे राज को खोल दिया। पुलिस ने अपने पति की हत्या कराने वाली महिला को अरेस्ट किया है। पुलिस के अनुसार अभी तक जो जानकारी सामने आई है। उसके अनुसार पत्नी ने ही पति की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस के अनुसार पत्नी के अपने पति के साथ काफी समय से संबंध ठीक नहीं थे। दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था।


प्रेमी के साथ रची साजिश

पुलिस के अनुसार मुंबई गोरेगांव की आरे कॉलोनी में रहने वाली राजश्री अहिरे (35) का अपने पति भरत लक्ष्मण अहिरे के साथ लंबे समय से विवाद चल रहा था। राजश्री अहिरे के चंद्रशेखर नाम के युवक से प्रेम संबंध थे। राजश्री और चंद्रशेखर ने मिलकर भरत को रास्ते से हटाने की साजिश रची। दोनों ने 15 जुलाई की रात चंद्रशेखर ने भरत को गोरेगांव पूर्व की एक लोकेशन पर बुलाया। दोनों ने एक अन्य आरोपी की मदद से भरत को पीटा। पत्नी घायल हालत में पति को अस्पताल ले जाने के बजाय उसे अपने घर ले गई।तीन दिन तक इलाज के बिना तड़पने के लिए छोड़ दिया। भरत की हालत लगातार बिगड़ती गई, लेकिन पत्नी ने कोई मेडिकल मदद नहीं ली। आखिर में भरत की मौत हो गई।

पत्नी ने सभी को किया गुमराह
मुंबई पुलिस के अनुसार महिला की क्रूरता के साक्षी उसकी दो बेटियां और 3 साल लड़का बना। उन्होंने पिता की हालत के बारे में रिश्तेदारों को सूचना दी। रिश्तेदार जब वहां पहुंचे तो राजश्री ने दावा किया कि भरत बाइक हादसे में घायल हुआ है, लेकिन पुलिस को राजश्री के दावे पर संदेह हुआ। पुलिस ने जब दंपती के बच्चों से बात की तो सच्चाई पता चल गया। 5 अगस्त को भरत की मौत हो गई। पुलिस ने राजश्री को हत्या की साजिश और अपने पति को जानबूझकर मरने देने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला का प्रेमी चंद्रशेखर और उसका साथी रंगा अभी भी फरार हैं। दोनों की तलाश की जा रही है। दंपती की एक बेटी की उम्र 13 और दूसरी की उम्र पांच साल है। पति-पत्नी के बीच तीसरे की एंट्री से पूरा परिवार तबाह हो गया।

Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button