छत्तीसगढ़

टीकाकरण के बाद मासूमों की मौत, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने की जांच की मांग

 बिलासपुर। न्यायधानी में टीका लगने से दो मासूमों की मौत का मामला राजनीति तूल पकड़ लिया है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव सुबह मौत का कारण जानने बिलासपुर के मातृ शिशु अस्पताल पहुंचे. यहां अस्पताल में ऑब्जर्वेशन में रखें मासूमों के परिजनों से मुलाकात कर हालचाल जाना. टीएस सिंहदेव ने एक मासूम बच्चे को अपने गोद में उठाकर उसे दुलार किया और परिजनों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली. अस्पताल प्रबंधन से बातचीत के बाद तक देने बताया कि बीजीएस और पेंटा वन टीका मासूम बच्चों को लगने से तबियत बिगड़ी और उनकी मौत हुई है.

इस संबंध में टीएस सिंहदेव ने मीडिया के जरिए राज्य सरकार से लापरवाही की जांच करने की मांग की है. इसके साथ ही जिस वैक्सीन का टीका मासूमों को लगा है. उसे तत्काल प्रभाव से रोकने की अपील की है. इसका सरकार को पड़ताल करने की जरूरत है, ताकि दोबारा ये घटनाएं ना हो सकें, अगर तत्काल नहीं रोका गया तो आने वाले दिनों में भी बड़ी घटनाओं की आंशका जताई है. पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक शैलेश पांडेय और जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी समेत अन्य समर्थक मौजूद रहें.

बता दें कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा अंतर्गत ग्राम पंचायत पटैता के कोरी पारा में दो नवजात शिशु की मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशु की मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है. सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार दोनो नवजात-शिशु को पटैता के आंगनबाड़ी केंद्र में 30 अगस्त को टीका लगाया गया था. टिका लगने के बाद 30 अगस्त को एक शिशु की मृत्यु हुई और दूसरे की 31 अगस्त की सुबह मृत्यु हो गई. दोनों नवजात शिशु की मृत्यु हो जाने के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है. डरे सहमे हुए परिजन अपने अपने शिशु को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटा पहुंचे. जहां सभी शिशुओं को भर्ती कर ऑब्जरवेशन में रखा गया है.

इन शिशुओं की हुई मृत्यु

  1. माता धनेश्वरी पिता राकेश गंधर्व के शिशु का जन्म – 29/08/2024 को हुआ था
  2. शारन्त माता सत्यभामा पिता रविन्द्र मानिकपुरी जन्म – 25/06/2024 को हुआ था
Show More

Daily Live Chhattisgarh

Daily Live CG यह एक हिंदी वेब न्यूज़ पोर्टल है जिसमें ब्रेकिंग न्यूज़ के अलावा राजनीति, प्रशासन, ट्रेंडिंग न्यूज, बॉलीवुड, बिजनेस, रोजगार तथा टेक्नोलॉजी से संबंधित खबरें पोस्ट की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button