छत्तीसगढ़
मजदूर की मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस, इलाके में फैली सनसनी

कोरबा। जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. मजदूर की होटल के पास खून से लथपथ लाश मिली है. लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. वहीं बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजवा दिया गया है. ये हत्या है या आत्महत्या मामले का खुलासा पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा. ये घटना मोरगा बस स्टैंड की है.



