छत्तीसगढ़
बेबीलोन इन में युवती की मिली लाश, हत्या की आशंका

रायपुर। जेल रोड स्थित होटल बेबीलोन इन में युवती की उम्र करीब 25-26 साल की लाश मिली है . इस मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
होटल बेबीलोन इन के कमरा नंबर 416 में युवती की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. युवती की पहचान अंबिकापुर निवासी वाणी गोयल के रूप में हुई है, जिसके नाम से सरस्वती नगर थाना में गुम इंसान दर्ज था. बताया जा रहा है कि युवती के ब्वॉयफ्रेंड विशाल की लाश बीती रात उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास मिली. वारदात की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. रायपुर पुलिस ने बताया कि होटल बेबीलोन इन में एक युवती और उरकुरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक की लाश मिली है. युवती कल से लापता थी. पुलिस इस मामले की जांच कर रही है.



