छत्तीसगढ़

रेलवे ट्रैक के पास मिली युवक की लाश, दो दिनों में दूसरी घटना से इलाके में दहशत

रायपुर। राजधानी के गंज थाना क्षेत्र के चूनाभट्टी रेलवे फाटक के पास रेलवे ट्रैक के नजदीक एक युवक की संदिग्ध हालत में लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। बता दें कि गंज इलाके में दो दिनों के भीतर लाश मिलने की यह दूसरी घटना है।

जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव पड़े होने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शव पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध माना जा रहा है।

सेंट्रल जोन डीसीपी उमेश गुप्ता ने बताया कि चुनाभट्टी रेलवे फाटक के पास शव मिलने की सूचना पर पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। शुरुआती जांच में मृतक की पहचान खमतराई निवासी बिट्टू के रूप में हुई है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

डीसीपी के अनुसार, शव पर चोट के निशान दिखाई दे रहे हैं। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि यह हत्या का मामला है या फिर कोई हादसा। गौरतलब है कि गंज इलाके में दो दिनों के भीतर दूसरी लाश मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इससे पहले भ्रमार कुमार चटर्जी की लाश मिली थी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button